• Sun. Mar 29th, 2026

तय सीमा से अधिक डीजे पर मंगलौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन दर्जन से अधिक डीजे उतरवा कर किया रवाना,

ByAkeel Ahmad

Jul 12, 2025

मंगलौर. कावड़ यात्रा शांतिपूवर्क तरीके से सम्पन्न कराए जाने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है कावड़ यात्रा में चलने वाले डीजे पर जातीय व् आपत्तिजनक गाने पूरी तरह से बेन रहेंगे, उसी के साथ ही डीजे की ऊंची हाइट पर भी पुलिस प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रही है। मंगलौर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलौर गुड मंडी पहुंचे कावड़ डीजे को पुलिस ने बेरंग वापस लौटा दिया हैं, पुलिस ने कई डीजे स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नोटिस थमा दिए हे। सीओ मंगलौर विवेक कुमार ने बताया कि जनपद हरिद्वार में कावड़ मैं आने वाले ऊंची हाइट के डीजे बेन कर दिए है। सीओ मंगलौर ने पुलिस फोर्स के साथ मंगलौर गुड मंडी में खड़े करीब 30 से अधिक डीजे को गाड़ियों से उतरवा दिए है. और वापस भेजनें कि तैयारी में लग गए है.इस बार जनपद हरिद्वार पुलिस कावड़ यात्रा को लेकर किसी भी तरह की कोई लापरवाही बरतना नहीं चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.