मंगलौर
आगामी 11 जुलाई से कावड़ यात्रा शुरू होनी है। कावड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन तैयारी में जुट गया है। इसी को लेकर मंगलौर कोतवाली में सीओ मंगलौर विवेक कुमार ने एसपीओ के साथ बैठक की। कावड़ यात्रा में एसपीओ की अहम भूमिका होती है। मंगलौर सीओ विवेक कुमार ने बताया कि कावड़ यात्रा में क्या समस्या होती है और एसपीओ की क्या भूमिका होती है इसी को लेकर परिचर्चा की गई है। कावड़ यात्रा में सभी एसपीओ जिम्मेदारी के साथ अपना काम करें ताकि कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराया जा सके। इस दौरान मंगलौर सीओ विवेक कुमार, कोतवाली प्रभारी शांति कुमार, वरिष्ठ उप निरीक्षक रफत अली, कस्बा चौकी इंचार्ज बलवीर सिंह, लंढौरा चौकी इंचार्ज नवीन चौहान, नरेंद्र राठी, गजपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
कावड़ यात्रा को लेकर सीओ मंगलौर ने एसपीओ के साथ की बैठक
