
मंगलौर। बीते दिनों मंगलौर नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन और सभासद पति के बीच हुए विवाद को लेकर पुलिस ने पूर्व चेयरमैन चौधरी इस्लाम सहित कई समर्थको के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद सभासद पति एडवोकेट शफी ने मरहूम विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी के कार्यालय पर विधानसभा प्रत्याशी रहे उबैदुर्रहमान उर्फ मोंटी के साथ प्रेस वार्ता की।

उन्होने पूर्व चेयरमैन व उनको समर्थकों द्वारा आपने ओर आपने परिवार की जान का खतरा बताया हे। उन्होंने पत्रकार वार्ता में आरोप लगाते हुए कहा कि विगत 2016 में चेयरमैन रहे चौधरी इस्लाम द्वारा नगर पालिका में कई भ्रष्टाचार किए गए थे जिनको उजागर कर जनता के सामने लाए थे उन्हीं बातों से नाराज होकर रंजिशन पूर्व चेयरमैन अपने समर्थकों से जान से मारने की कोशिश कर रहे हे। ओर हाल दिनों में उन्होंने उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की कोशिश की हे। उन्होंने प्रशाशन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही किए जाने की मांग की है। वहीं उबैद्रहमान उर्फ मोंटी ने कहा कि नगर पालिका में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है पूर्व अध्यक्ष जबरदस्ती नगर पालिका में अपनी दखल देते हैं जो किसी भी तरह सही नहीं है।
