
जनपद हरिद्वार पुलिस जनता और पुलिस के बीच विश्वास बढ़ाने की पहल लगातार करती रहती है पुलिस केवल क़ानून व्यवस्था बनाये जाने तक ही सिमित नहीं हैं बल्कि समाज कि सेवा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पडती हैं। इसी क्रम में रविवार को मंगलौर क़स्बा चौकी प्रभारी सहित सिपाहियों ने रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया। रक्तदान करने के लिए चौकी प्रभारी बलबीर डोभाल, एएसआई गजपाल सिंह, हेड कॉन्सेटेबल एसबी यादव, सिपाही उत्तम,सिपाही मोहन कुमार, सिपाही विनोद कुमार, आदि ने रक्तदान किया। रक्तदान करते हुए बताया कि रक्तदान महादान है एक यूनिट रक्त से किसी कि जान बचाई जा सकती है. और सभी स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।
