
उत्तराखंड में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता को मजबूत करने में जुट गई है। कांग्रेस कमेटी को मजबूत किए जाने को लेकर जिलेभर में जिलाध्यक्ष बनाए जाने की तैयारियां शुरू हो चुकी है। जिसको लेकर मंगलौर के स्पून होटल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से एक-एक कर जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर रायशुमारी की गई। मंगलौर बैठक में पहुंचे कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन व पर्यवेक्षक राजेश तिवारी ने कहा कि पूरे देश में इस समय रायशुमारी का यह कार्यक्रम चल रहा है. सभी स्थानों में केंद्र द्वारा पर्यवेक्षक प्रतिनियुक्त किये गए हैं जो रायशुमारी का कार्य कर रहे हैं. कांग्रेस पार्टी ने तय किया है कि संगठन के मजबूती के लिए सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श कर जिलाध्यक्ष का चयन किया जाना चाहिए। अध्यक्ष कौन बनेगा और कौन नहीं बनेगा, ये कार्यकर्ताओं की रायशुमारी के बाद तय होगी. कार्यकर्ता इसका ध्यान रखें कि किसके अध्यक्ष बनने से पार्टी का संगठन मजबूत होगा। 16 सितंबर तक रायशुमारी में चयनित गए नामों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हुए
