
मंगलौर। बृहस्पतिवार कि सुबह तड़के नारसन बॉर्डर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर नारसन बॉर्डर पर एक छोटा हाथी को रोका गया। वाहन चालक व उसके दोनों साथी द्वारा बताया गया कि वे कलियर उर्स मेले में लंगर के लिए राशन ले जा रहे हैं। वाहन का तिरपाल खोलकर जब चेकिंग की गई तो राशन की बोरियों व फट्टों के नीचे दबे हुए दो कटड़े (भैंसवंशीय पशु) दयनीय स्थिति में पाए गए। पशुओं को तत्काल वाहन से उतारकर चारा-पानी उपलब्ध कराया गया। आरोपितों को मौके से हिरासत में लेकर वाहन को सीज करते हुए नियमानुसार मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पूछताछ करने पर पकड़े गए आरोपी वसीम पुत्र यामीन निवासी खादरवाला, थाना खालापार, जनपद मुजफ्फरनगर (चालक), कादिर उर्फ भोला पुत्र हसीन निवासी मोहल्ला कस्साबान, थाना खालापार, जनपद मुजफ्फरनगर, इनायत पुत्र अब्दुल सलाम निवासी बताये गए.
