• Sun. Mar 29th, 2026

मंगलौर कोतवाली में आयोजित हुई सीनियर सिटीजन गोष्ठी, सुरक्षा को लेकर किया जागरूक

ByAkeel Ahmad

Sep 10, 2025

मंगलौर कोतवाली में पुलिस ने सीनियर सिटीजन गोष्ठी का आयोजन किया गया गोष्ठी में वरिष्ठ नागरिकों की समस्याएं सुनीं और सुरक्षा संबंधी जानकारी भी साझा की गई। गोष्ठी में पुलिस अधिकारियों ने लगातार बढ़ रहे साइबर अपराधों जैसे डिजिटल अरेस्टिंग, साइबर किडनैपिंग और ऑनलाइन ठगी आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सभी को सतर्क रहते हुए किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश या लिंक पर विश्वास नहीं करने की सलाह दी गई। पुलिस ने सभी वरिष्ठ नागरिकों से घरेलू नौकरों का शत-प्रतिशत सत्यापन कराने की भी अपील की। इसके साथ ही नशे के दुष्प्रभाव और उसकी रोकथाम के बारे में भी जागरूक किया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह, एसएसआई रफत अली,चौकी प्रभारी, बीट अधिकारी और बीट कर्मचारियों के मोबाइल नंबर भी वरिष्ठ नागरिकों को उपलब्ध कराए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.