• Thu. Mar 26th, 2026

मंगलौर कोतवाली में थाना दिवस पर जन समस्याओं का हुआ निस्तारण

ByAkeel Ahmad

Sep 14, 2025

जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण और पुलिस-जनता के बीच तालमेल बनाने के उद्देश्य से कोतवाली मंगलौर में ‘थाना दिवस का आयोजन किया गया। सीओ विवेक कुमार ओर कोतवाली निरीक्षक अमरजीत सिंह की मौजूदगी में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। लोगों को साइबर अपराध के नए तरीकों से सतर्क रहने की जानकारी दी गई। इस दौरान 15 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से दो का अभियोग पंजीकरण किये जाने के आदेश दिए गए. जबकि अन्य शिकायतों पर आवश्यक विधिक कार्रवाई के आदेश दिए गए। मौके पर ही जांच अधिकारियों को बुलाकर समस्याओं का निस्तारण कराया गया। साथ ही नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में आमजन से सक्रिय सहयोग की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.