• Sat. May 30th, 2026

लंढौरा में चला चेकिंग अभियान, एक दर्जन दुपहिया वाहन सीज, बिना नंबर प्लेट सड़को पर दौड़ रही बाईकों पर कसेगा शिकंजा

ByAkeel Ahmad

Oct 4, 2025

मंगलौर। क्षेत्र में बढ़ती मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं अंकुश लगाने के लिए मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने लंढौरा कस्बे में दो पहिया वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया। शनिवार को लंढौरा कस्बे में बिना नंबर प्लेट के सड़को पर दौड़ते वाहनों की सघन चेकिंग की गई।

इस दौरान वाहनों के दस्तावेज परखे गए, और एक दर्जन मोटरसाइकिल को मौके पर सीज किए गया व दर्जनों वाहनों के चालन भी काटे गए। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत दुपहिया वाहनों को चेक किया गया। जिसमें एक दर्जन वाहनों को सीज किया गया डेढ़ दर्जन के करीब दुपहिए वाहनों के चालान काटे गए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि दुपहिया वाहन चालकों को हैलमेट पहनने की हिदायत दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.