• Sun. Mar 29th, 2026

हेलो….कोतवाली मंगलौर से बोल रहे हे आपका खोया हुआ मोबाइल मिल गया।

ByAkeel Ahmad

Nov 2, 2025


हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए गए ऑपरेशन मिसिंग मोबाइल से कई लोगों के चेहरे खिल गए, मंगलौर पुलिस ने लाखों रुपए कीमत के खोए हुए 157 मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिए, मंगलौर कोतवाली में सीओ मंगलौर विवेक कुमार ने फोन मालिकों को उनके खोए हुए फोन सौंपे, दरअसल हरिद्वार पुलिस लंबे समय से ऑपरेशन मिसिंग मोबाइल अभियान चलाया हुआ हे। जिसके तहत साइबर सेल की एक विशेष यूनिट लोगो के खोए हुए मोबाइलों को ढूंढने के लिए दिन रात मेहनत करती हे जिसके लिए खोए हुए मोबाइल की सूचना अपने निकटम थाने में देनी होती हे उसके बाद विशेष यूनिट टीम खोए हुए मोबाइलों की खोजबीन में लग जाती हे मोबाइल की लोकेशन के आधार पर भारत के विभिन्न राज्यों में संपर्क स्थापित कर फोन वापस लेकर आती है।
मंगलौर सीओ विवेक कुमार ने बताया कि मंगलौर कोतवाली में बीते 11 महीने से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मिसिंग मोबाइल’ के तहत साइबर सेल टीम द्वारा करीब 20 लाख रुपए से ज्यादा कीमत के 157 मोबाइल फोन खोज चुकी है. जबकि, जनपद हरिद्वार में बीती 19 महीने के भीतर अब तक करीब 3 करोड़ कीमत के हजारों खोए मोबाइलों को बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपा जा चुका है. वहीं आज एक-एक कर सभी मोबाइल स्वामियों को उनके खोए मोबाइल सौंपे गए. जिनमें से कुछ फोन विभिन्न राज्यों से आए यात्रियों और कुछ मोबाइल स्थानीय निवासियों के शामिल रहे। खोए हुए फोन वापस पाकर खुश हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.