• Sun. Mar 29th, 2026

पशु कटान को लेकर मंगलौर पुलिस की कार्रवाई, 60 किलो भैंस वंशिय मांस किया जब्त, मुकदमा किया दर्ज

ByAkeel Ahmad

Nov 23, 2025

मंगलौर में अवैध पशु कटान को लेकर पुलिस सख्त हो गई हैं। मंगलौर पुलिस ने कार्यवाई करते हुए भैंस वंशीय का लगभग 60 किलो मांस जब्त कर लिया है ओर पशु कटान में प्रयोग होने वाले उपकारण भी जब्त कर लिए है। आरोपी मौके से फरार बताये जा रहे है. पुलिस ने अवैध पशु कटान करने वाले सोनू पुत्र नूर हसन निवासी बीज गोदाम मलानपुरा मंगलौर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
गौरतलब हैं कि जनपद हरिद्वार में पशु कटान के लिए पूरी तरह प्रतिबंध लगाया हुआ है। लेकिन उसके बाद भी मंगलौर क्षेत्र में अवैध पशु कटान पर रोक नहीं लग रही है। भैंस वंशीय पशु के बाद पशु के अवशेष भी सड़को पर फेंक देते है जिससे आवारा कुत्ते अवशेष को खींचते हुए सड़को तक ले आते है जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। सूत्रों कि माने तो पशुओ का घरो में ही कटान किया जाता है। हाल ही में हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओ ने एसडीएम रूड़की से शिकायत पत्र देकर अवैध पशु कटान पर रोक लगाए जाने कि मांग कि थी उन्होंने शिकायत देते हुए बताया कि कस्बे में कई अवैध मीट कि दुकाने संचालित है और अवैध पशु कटान करते है। क़स्बे में 16 मीट कि दुकान पर लाइसेंस हैं, लेकिन व भी मानको के अनुरूप है। पुलिस ने कठोर कार्यवाई किये जाने का आश्वाशन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.