• Sun. Mar 29th, 2026

तेजतर्रार और ईमानदार सीओ मंगलौर विवेक कुमार व रुड़की सीओ नरेन्द्र पंत का प्रमोशन बने एडिशनल एसपी.

ByAkeel Ahmad

Nov 29, 2025

हरिद्वार पुलिस के 02 अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक से बने अपर पुलिस अधीक्षक

पुलिस मुख्यालय द्वारा वरिष्ठता के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक से अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए जनपद हरिद्वार में तैनात दोनों अधिकारियों को आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार श्री प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा अन्य पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में मंगलौर सीओ विवेक कुमार व रुड़की सीओ नरेन्द्र पंत के कंधे पर अशोक स्तंभ अलंकृत कर मिठाई खिलाते हुए उन्हें पदोन्नति की शुभकामनाएँ दी गईं।

उन्होंने अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा, समर्पण और कर्तव्यपरायणता के साथ निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया।एसएसपी हरिद्वार ने कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान नहीं, बल्कि कर्तव्य के प्रति उम्मीदों का विस्तार भी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दोनों अधिकारी अपने अनुभव, कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता से जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.