मंगलौर
मंगलौर में गंग नहर के किनारे एक खेत मे मगरमच्छ देखे जाने के बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना पाकर वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मंगलौर पहुचे।
काफी मशक्कत के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने मगरमच्छ पर काबू पाया। पकड़े गए मगरमच्छ को वन विभाग के कर्मचारी नदी में छोड़ने के लिए अपने साथ ले गए। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली
