मंगलौर
मंगलौर पुलिस 24 घंटे में चोरी का खुलासा कर दिया है और चोरी किया हुआ माल भी बरामद कर लिया है। कोतवाली मंगलौर पर जियाउल इस्लाम मैनेजर रेडिचेन्ट बार प्रा0लि0 लंढौरा द्वारा से जरनेटर बैटरी, कन्टेन्टर यूपीएस कीमती फ्यूज चोरी करने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था।
पुष्पेंद्र सिंह चौकी प्रभारी लंढौरा के नेतृत्व में तुरन्त एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा फैक्ट्री मैं लगे सीसीटीवी कैमरे के साथ-साथ आसपास की दुकानों के लगे कैमरे खंगाले गए आईटीआई रोड शिकारपुर लण्ढौरा से मुखबिर की सूचना पर महताब पुत्र सज्जाद को गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया हुआ माल शत-प्रतिशत बरामद किया गया अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है पूछताछ के दौरान मालुमात हुआ है कि अभियुक्त पूर्व में चोरी के अपराध में जेल गया है। जनपद के अन्य थानों से अभियुक्त का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।पुलिस टीम में
उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह ,कॉन्स्टेबल मनीष शामिल रहे।
