ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में एसएसपी हरिद्वार द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि के तहत कार्रवाई करने के निर्देश के बाद जनपद पुलिस नशा तस्करो के खिलाफ लगातार करवाई कर रही है प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा थाना अंतर्गत विभिन्न टीमों को इस कार्य में लगाया गया तथा अलग-अलग क्षेत्र में नशा माफियो के विरुद्ध टास्क दिया गया जिसके फलस्वरुप लंढौरा पुलिस ने स्मैक तस्करी कर रहे इरफ़ान उर्फ़ भूरा निवासी लंढोरा 5.89 ग्राम अवैध स्मैक सहित दबोच लिया आरोपी कि बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया हैं आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस अधि0 मे अभियोग पंजीकृत किया गया साथ ही वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

