मंगलौर
अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम द्वारा नगर मंगलौर के बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान बाजार में नाले के ऊपर और नाले के बाहर से अस्थाई अतिक्रमण हटाया गया और दुकानदारों को चेतावनी दी गई। अभियान के दौरान मेन बाजार मंगलौर में जैन स्तम्भ से लेकर हैदरी चाौक तक अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ पाॅलिथीन एवं गंदगी फैलाने पर चालानी कार्यवाही भी की गई। जिसमें 06 दुकानदारों के 2700 रुपये के चालान भी काटे गये। अधिशiसी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी के अनुसार उक्त अभियान औचक रूप से लगातार जारी रहेगा, जिसमें यदि कोई दुकानदार अतिक्रमण करते हुए पाया जाता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। साथ ही गंदगी फैलाने वालों और प्रतिबंधित पाॅलिथीन का प्रयोग करने वालों के विरुद्ध भी नियमित रूप से अभियान चलाया जायेगा। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी, सफाई निरीक्षक जसवीर सिंह, टी0सी0 संदीप कुमार एवं अन्य पालिकाकर्मी मौजूद रहे।
