
रुड़की। 16 जनवरी से 15 फरवरी तक परिवहन विभाग द्वारा यातायात सुरक्षा जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। रुड़की परिवहन विभाग के द्वारा भी जगह जगह जाकर लोगों को यातायात सुरक्षा को लेकर जागरुक किया जा रहा है। शनिवार को रुड़की परिवहन विभाग द्वारा एचपीसीएल डिपो लंढौरा में सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात सुरक्षा से संबंधित जागरुकता कार्यक्रम किया गया। जिसमें हिंदुस्तान पेट्रोलियम डिपो के समस्त चालक व कर्मचारी सम्मिलित हुए। एआरटीओ कृष्ण चंद पलड़िया मैं बताया कि परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा माह जागरुकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में रुड़की क्षेत्र में जाकर लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान एआरटीओ कृष्ण चंद पलड़िया, राकेश थपलियाल, रमेश पंत, सोनू, विकास कुमार, सोहेब, ओंकार आदि उपस्थित है।
