
मंगलौर। मामूली पैसे के लेनदेन को लेकर बुजुर्ग व्यक्ति की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। जिससे बुजुर्ग व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और गम्भीर रूप से घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए। हायर सेंटर रैफर कर दिया जहां बुजुर्ग की हालत चिंताजनक बनी हुई हैं। सोमवार सुबह मंगलौर कस्बा के मोहल्ले मानक चौक निवासी 65 वर्षीय राजकुमार पुत्र श्यमलाल का मोहल्ले के रहने वाले आरोपी अरुण पुत्र कल्लू से पैसे को लेनदेन को लेकर विवाद हो गया और आरोपी ने धारदार चाकू से राजकुमार के गले पर वार कर दिया जिससे राजकुमार लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा, शोरशराबा सुनकर परिजन के घर के बाहर आए और घायल बुजुर्ग को अस्पताल में उपचार के लिए ले गए, हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने घायल को हायर सेंटर हॉस्पिटल रैफर कर दिया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी रफत अली ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया है दो हजार रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था जिसमें आरोपी ने बुजुर्ग के कान व गले पर वार किया था। घायल बुजुर्ग का अस्पताल में इलाज चल रहा हे। पुलिस आरोपी के खिलाफ़ कार्यवाही करने में जुट गई हैं।
