• Sun. Mar 29th, 2026

खेड़ाजट गोलीकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ByAkeel Ahmad

Feb 4, 2026

मंगलौर
मंगलौर के खेड़ाजट गोली कांड के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त दो अवैध तमंचे व कारतूस भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। बीते मंगलवार मंगलौर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम खेड़ाजट में फायरिंग की घटना हो रही है। सूचना पाकर तत्काल कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुं।चे मौके पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि ग्राम खेड़ाजट में आर्यन उर्फ सावन एवं अमन उर्फ राजा और उनके अन्य साथियों द्वारा शिव चौधरी की माता पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलौर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया और कोतवाली प्रभारी टीम के साथ आरोपियों की तलाश में जुट गए। आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी गई। जिसके परिणाम स्वरूप मोहम्मदपुर पटरी नारसन क्षेत्र में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से अवैध असलाह व कारतूस बरामद कर लिए गए। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रफत अली, उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज, उप निरीक्षक राकेश डिमरी, हेड कांस्टेबल विकास कांस्टेबल सुधीर, कांस्टेबल पंकज, कांस्टेबल रविंद्र शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.