
मंगलौर।शनिवार की सुबह मंगलौर पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ला बाहर किला निवासी नवाब की बहन अपने बच्चों के साथ घर पर मिलने आई हुई है सुबह के करीब 5 साल की बेटी घर से खेलते खेलते लापता हो गई है, बच्ची को काफी तलाश करने के बाद भी बच्ची का कोई पता नहीं चल पाया। उसके बाद परिजन रोते बिलखते मंगलौर कस्बा पुलिस चौकी पहुंची ओरबछी की गुमशुदा की सूचना दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा कस्बा मंगलौर में बच्ची को खोजने हेतु सर्च अभियान चलाया गया। कस्बा बाजार की गली गली मोहल्ला मोहल्ला ढूंढते हुए टीम जब मैन बाजार चांदनिया कपड़े वाली गली के पास पहुंची तब एक बच्ची जोर जोर रो रही थी वहां पर लोगों की भीड़ भी लगी हुई थी।टीम ने फोटो से मिलान किया तो ये वही गुमशुदा बच्ची है जो सुबह से घर से गायब है। उक्त बच्ची को टीम से महिला का0 कविता द्वारा तुरन्त अपनी गोद में लेकर कस्बा चौकी मंगलौर लाया गया और बच्ची के मामा नवाब को सुचना दी गई। इस सूचना पर नवाब और उसकी बहन घर से नंगे पैर दौड़ते हुए चौकी पहुंच गए बच्ची की मां बच्ची को गोद में लेकर रोने लगी और रोते रोते नम आंखों से ऑपरेशन स्माइल टीम का आभार जताया, चंद घंटों के बच्ची को खोजकर ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा एक मासूम को उसकी मां से मिलाकर उसकी खुशियां लौटाई,ऑपरेशन स्माइल टीम में ASI गजपाल राम, HC ओमेश कुमार, का0 मुकेश कुमार,का0 बृजेश यादव, मका0 कविता शामिल थे,
