• Sat. May 30th, 2026

पुलिस ने पांच हज़ार रु.के इनामी को किया गिरफ्तार

ByAkeel Ahmad

Feb 28, 2026

मंगलौर

मंगलौर पुलिस और सीआई यू रुड़की की संयुक्त टीम ने पांच हज़ार रु.के इनामी को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया इनामी बदमाश गोकशी के प्रकरण में फरार चल रहा था। कोतवाली मंगलौर में 10 जनवरी को गोवंश अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी गई परंतु आरोपी ठिकाने बदल बदल कर रह रहा था। आरोपी के गिरफ्तारी के संबंध में एसएसपी हरिद्वार द्वारा ₹5000 की इनाम की घोषणा की गई थी। आरोपी को पुलिस तलाश कर रही थी। मंगलौर पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने आरोपी अमजद पुत्र इसराइल निवासी भगवानपुर चंदनपुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रवीण बिष्ट, हेड कांस्टेबल अमित शर्मा, कांस्टेबल मनदीप, सीआईयू रुड़की उप निरीक्षक संजय पूनिया, अपर उप निरीक्षक अश्विनी यादव, कांस्टेबल राहुल, कांस्टेबल महिपाल, कांस्टेबल अजय काला शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.