• Wed. Mar 25th, 2026

मंगलौर में हुआ दर्दनाक हादसा, रुड़की से घर वापस लौट रही महिला को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

ByAkeel Ahmad

Mar 25, 2026

रिश्तेदारी से घर वापस लौट रहे बाइक सवार दंपत्ति को मंगलौर दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर ट्रक ने कुचल दिया। जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। 40 वर्षीय मृतक महिला मीरजहां अपने पति तमरेज निवासी बड़ीवाला बरला छपार, रुड़की में रिश्तेदार से मिलकर अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रही थी, जैसे ही मंगलौर बालाजी मिष्ठान भंडार के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक पर टक्कर मार दी जिससे बाइक सड़क पर गिर गई और महिला बुरी तरह ट्रक से कुचली गई महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेज दिया है वही पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया हे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.