• Sat. May 30th, 2026

एआरटीओ ने की छापेमारी, दलालों में मचा हड़कंप

ByAkeel Ahmad

May 6, 2026

रुड़की

रुड़की एआरटीओ जितेंद्र चांद एक्शन मूड में नजर आ रहे हैं।एआरटीओ ने रुड़की एआरटीओ कार्यालय के बाहर दुकानों पर छापेमारी की। छापामारी से एआरटीओ के बाहर अनाधिकृत कार्य करने वालों में हड़कंप मच गया। इस दौरान एक सीएससी सेंटर को भी सीज किया गया। 5 मई को किसान यूनियन के कार्यकर्ता एआरटीओ कार्यालय रुड़की पहुंचे थे और उन्होंने कुछ मांगों को लेकर एक ज्ञापन दिया था। इसी को लेकर ए आरटीओ ने कार्यालय के बाहर दुकानो पर अनाधिकृत कार्य करने वालों पर छापेमारी की गई। एआरटीओ जितेंद्र चंद ने कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जो लोग अनाधिकृत कार्य कर रहे हैं उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। छापेमारी की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने एआरटीओ कार्यालय के कर्मचारियों को भी दिशा निर्देश दिए कि जो लोग एआरटीओ कार्यालय में अपना कार्य के लिए आ रहे हैं उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.