• Sat. May 30th, 2026

एआरटीओ ने मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण संस्थानों का किया निरिक्षण

ByAkeel Ahmad

May 13, 2026

रुड़की

जनहित, सड़क सुरक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण चालक प्रशिक्षण सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से एआरटीओ प्रशासन और प्रवर्तन रुड़की द्वारा रुड़की क्षेत्र में संचालित मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण संस्थानों के विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मोटरयान नियमावली, 1989 के अंतर्गत निर्धारित मानकों के अनुसार संस्थानों में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, प्रशिक्षण कक्षों, प्रशिक्षकों की योग्यता, प्रशिक्षण उपकरणों, अभिलेखों, बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली, सिमुलेटर मशीन, प्रशिक्षण वाहनों एवं सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया गया।

निरीक्षण अभियान के अंतर्गत सर्वप्रथम सेव मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल, आर०आर० सिनेमा के पास, रुड़की का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय संस्थान का स्वामी/प्रबंधक/प्रशिक्षक मौके पर उपस्थित नहीं पाया गया। निरीक्षण में संस्थान निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित होता नहीं पाया गया।

निरीक्षण के दौरान संस्थान में स्थापित सिमुलेटर मशीन एवं बायोमेट्रिक मशीन खराब अवस्था में पाई गईं। यातायात चिन्हों के चार्ट एवं प्रशिक्षण उपकरण भी निर्धारित मानकों के अनुरूप उपलब्ध नहीं पाए गए।

इसके बाद टीम साकुम्भरी मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल, आदर्श नगर, रुड़की का किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि संस्थान में कार्यरत प्रशिक्षक निर्धारित योग्यता मानकों के अनुरूप नहीं थे।संस्थान में पाई गई गंभीर अनियमितताओं एवं मानकों के व्यापक उल्लंघन के दृष्टिगत साकुम्भरी मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल को तत्काल प्रभाव से बंद कर सील कर दिया गया है।एआरटीओ प्रशासन रुड़की द्वारा बताया गया कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत चालक प्रशिक्षण संस्थानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। किसी भी स्थिति में मानकों की अनदेखी अथवा अपूर्ण व्यवस्थाओं के साथ प्रशिक्षण संचालन स्वीकार नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे विशेष निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रहेंगे तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों एवं वाहनों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान दौरान एआरटीओ प्रशासन रुड़की जितेन्द्र चंद, एआरटीओ प्रवर्तन कृष्ण पलड़िया , सोनू कुमार, विकास, प्रमोद आर्य, शोहेब, सईद अहमद एवं नितिन जोशी , सचिन चौधरी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.