• Sat. May 30th, 2026

आरटीओ ने ग्रीन कार्ड सेंटर और नव निर्माणाधीन भवन का किया निरीक्षण

ByAkeel Ahmad

May 19, 2026

रुड़की

आरटीओ देहरादून संदीप सैनी द्वारा एआरटीओ कार्यालय रुड़की, नव निर्माणाधीन कार्यालय भवन एवं नारसन चैकपोट स्थित ग्रीन कार्ड सेंटर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय व्यवस्थाओं जन सुविधाओं सड़क सुरक्षा एवं भविभागीय कार्य प्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं सुगम बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
संभागीय परिवहन अधिकारी देहरादून संदीप सैनी एआरटीओ कार्यालय रुड़की पहुंचकर कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में लंबे समय से खड़े वाहनों को तत्काल हटाने अथवा उनकी नीलामी की कार्यवाही शीघ्र प्रारंभ किए जाने हेतु दिशा निर्देश दिए। उसके बाद आरटीओ संदीप सैनी ए आरटीओ कार्यालय के नव निर्माणाधीन भवन और सड़क का निरीक्षण किया। आरटीओ द्वारा परिवहन अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सड़क का निर्माण इस प्रकार किया जाए जिससे वाहनों का आवागमन सुरक्षित व्यवस्थित एवं सुगम बना रहे ताकि भविष्य में किसी प्रकार की जाम की समस्या उत्पन्न ना हो। इसके बाद आरटीओ ने नारसन चेक पोस्ट स्थित ग्रीन कार्ड सेंटर का निरीक्षण किया। वाहन चालकों से बातचीत कर व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। आरटीओ संदीप सैनी ने कहा कि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है कि चार धाम यात्रा पर उत्तराखंड में आने वाले किसी भी यात्री और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए भी प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.