- रुड़की
वरिष्ठ पत्रकार खानपुर विधायक उमेश कुमार के रुड़की गंग नहर किनारे आवास पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत पहुंचे और उन्होंने उमेश कुमार को रुड़की आवास में गृह प्रवेश के लिए शुभकामनाएं दी ।
चौधरी राकेश टिकैत ने और उमेश कुमार के साथ कई मुद्दों को लेकर चर्चा की । राकेश टिकैत ने कहा कि उमेश कुमार भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे है। विधायकों को खुलकर भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलना चाहिए और लड़ाई लड़नी चाहिए जैसे कि उमेश कुमार भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे है । राकेश टिकैत ने कहा है कि उत्तराखंड में खासकर पहाड़ी क्षेत्र में किसानों का बुरा हाल है सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए । आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चौधरी राकेश टिकैत ने कहा है कि हम राजनीतिक नही हैं लेकिन यही मैसेज देना चाहता हूं किसानों को कि संगठित होकर रहे संगठन में ही ताकत है । देश मे विपक्ष कमज़ोर है । अगर विपक्ष कमज़ोर रहेगा तो देश मे तानाशाह पैदा होंगे । इसलिए विपक्ष को मजबूत होना पड़ेगा ।
