• Sun. Mar 29th, 2026

बीमार पशुओं को घर पर ही मिलेगी चिकित्सा सुविधा, धामी सरकार ने की पहल

ByAkeel Ahmad

Nov 18, 2022

उत्तराखंड

पशु चिकित्सा वैन योजना को लेकर पशु पालकों में खुशी देखी जा सकती है , क्योंकि पशु पालकों को अपने बीमार पशु के इलाज के लिए चिकित्सा केंद्रों तक ले जाने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ती थी, लेकिन जैसी ही सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने पशु चिकित्सा वैन योजना का शुभारंभ किया तो पशु पालकों ने राहत की सांस ली है । दरसल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 60 मोबाइल चिकित्सा वैन को हरी झंडी देकर योजना की शुरुआत की है।

उत्तराखंड में अब पशुपालकों को घर पर ही पशु चिकित्सा की सुविधा मिलेगी। प्रदेश में पहली बार मोबाइल चिकित्सा वैन योजना शुरू कर दी गई है। यह सेवा 1962 डायल करने पर उपलब्ध होगी। वहीं पशु पालक इस योजना की शुरुआत से खुश नजर आ रहे है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.