• Sun. Mar 29th, 2026

मंगलौर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल की बरामद, एक गिरफ्तार

ByAkeel Ahmad

Nov 23, 2022

मंगलौर

पुलिस ने 15 घंटों के अंदर चुराई हुई मोटरसाइकिल बरामद कर ली हैं और एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया है ।कोतवाली मंगलौर पर वादी जमशेद निवासी अकबरपुर कोतवाली मंगलौर द्वारा ई-एफआईआर के माध्यम से मोटरसाइकिल नंबर DL.7SL.1878 मंगलौर से चोरी होने के संबंध में शिकायत की थी। e-fir के माध्यम से सूचना प्राप्त होने पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर आसपास के लोगों से जानकारी कर हुलिया प्राप्त किया गया। जिसके फलस्वरूप सुमित पुत्र मालूराम निवासी लिब्बरहेड़ी को मय मोटरसाइकिल के गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चुराई हुई मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस टीम उपनिरीक्षक अकरम अहमद, कांस्टेबल केडी राणा शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published.