बहादराबाद
बहादराबाद पुलिस के हाथ अहम कामयाबी लगी है। पुलिस ने चोरी की हुई 21 मोटरसाइकिल का जखीरा बरामद कर लिया है और आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। डीआइजी गढ़वाल ने पुलिस टीम को 35000 इनाम की घोषणा भी की है। बहादरा बाद क्षेत्र में मोटर साइकिल चोरी की घटनाएं बढ़ रही थी जिसको देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरो का बारीकी से अवलोकन किया गया । सीसीटीवी से 4 लोगों द्वारा घटना किया जाना प्रकाश में आया। मुखबिर ने सूचना दी । चोरी की घटनाएं करने वाले अभियुक्त गण एक मोटरसाइकिल में सवार होकर शान्तर शाह की ओर जा रहे हैं। जो कि चोरी की मोटरसाइकिल को ठिकाने लगाने के फिराक में थे पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों का पीछा कर शांतरशाह रोड पर मोबाइल टावर के पास बने खंडहर से चोरी की 21 मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया और अभियुक्तों को भी पकड़ लिया। पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि मुकुल जो कि पहले भी जेल जा चुका है उसी के द्वारा संजू, आस मोहम्मद, आसिफ के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चुराने की योजना बनाई। डीआइजी गढ़वाल ने पुलिस टीम को 35000 का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष बहादराबाद नितेश शर्मा, उप निरीक्षक हेम दत्त भारद्वाज, उप निरीक्षक पंकज कुमार, उप निरीक्षक जगमोहन सिंह, उप निरीक्षक विजय प्रकाश, कॉन्स्टेबल सुशील चौहान, कॉन्स्टेबल अमित भट्ट ,कॉन्स्टेबल सुनील चौहान आदि शामिल रहे
