• Sun. May 31st, 2026

प्रतिबंधित दवाएं बेचने वाले मेडिकल स्टोरो पर पुलिस कसेगी शिकंजा

ByAkeel Ahmad

Nov 26, 2022

मंगलौर

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान को सार्थक बनाने बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है इसी को लेकर कस्बा मंगलोर में सभी मेडिकल स्टोर संचालित करने वाले व्यक्ति थोक विक्रेताओं की बैठक ली गई। बैठक में सभी स्टोर संचालकों तथा थोक विक्रेताओं को किसी भी प्रकार की नशीली/ प्रतिबंधित दवा बिना प्रिसक्रिप्शन (डॉक्टर की सलाह) न बेचने की सख्त हिदायत दी गई और सभी संचालकों से अपने स्टोरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए कहा गया । यदि कोई व्यक्ति नशीली/ प्रतिबंधित दवाई का सेवन करता हुआ पकड़ा गया तथा उसके द्वारा संबंधित मेडिकल स्टोर का नाम पता बताया जाता है तो उस मेडिकल स्टोर वाले के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.