• Fri. Mar 27th, 2026

प्रदेश में 36 पुल जोखिम भरे, अभी भी चल रहा है ट्रैफिक

ByAkeel Ahmad

Nov 26, 2022

देहरादून

गुजरात के मोरबी में झूला पुल टूटने से हुए हादसे के बाद उत्तराखंड में भी जर्जर पुलों को लेकर अब प्रशासनिक अमले की सक्रियता दिखने लगी है। उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग ने विभागीय ऑडिट में अब तक 36 पुलों को असुरक्षित करार दिया है। हालांकि इन पुलों पर अभी भी ट्रेफिक चल रहा है और विभाग के पास कोई प्लानिंग नहीं है। गुजरात की घटना का सबक लेते हुए उत्तराखंड के प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग आरके सुधांशु ने सभी पुलों को लेकर ऑडिट के आदेश दिए। प्रदेश में मौजूद 3 हजार के करीब पुलों में से केवल 2500 पुलों का ऑडिट हो पाया जिसमे से 36 पुलों को बेहद जोखिम भरा माना गया। असुरक्षित पाए गए इन पुलों पर आज भी ट्रेफिक चल रहा है।
विभागाध्यक्ष आयाज अहमद का कहना है कि अभी फिलहाल केवल औपचारिकता मात्र पुलों पर ट्रेफिक को कम किया गया है। विभाग के पास इन पुलों के स्थायी समाधान का कोई मद नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.