रूड़की
राज्य सरकार के ड्रोन से रोजगार देने के सपने को आईआईटी रूड़की के वैज्ञानिक साकार करने जा रहे है। दरअसल आईआईटी के वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए एक किफायती ड्रोन बनाया है जिसके माध्यम से किसान अपने खेतों में छिड़काव व निगरानी कर सकेंगे। आईआईटी रुड़की के वैज्ञानिकों ने एक ड्रोन बनाया हैं जो किसानों के खेतों की निगरानी व छिड़काव की समस्या को दूर करने में लाभदायक होगा। साथ ही ड्रोन को उड़ाने के लिए युवाओं को रोजगार भी मिलेगा, वहीं जो किसान इस ड्रोन को खरीदने में सक्षम नही है वो इसे किराए पर लेकर भी काम करा सकेंगे। आईआईटी के वैज्ञानिक प्रो. कमल जैन ने बताया कि आर्डर पर ड्रोन तैयार करते हैं, साथ ही इसको चलाने के लिए ट्रेनिग भी दी जाती है ताकि वो पूर्ण तरीके ड्रोन चलाना सीख जाए, उन्होंने बताया ये आधुनिक युग है इसमे ड्रोन की ख़ास अहमियत है, यहां हर तरीके के ड्रोन बनाए जाते है ताकि किसी भी क्षेत्र में काम आ सके, किसानों को इसका सबसे अधिक फायदा यह है कि उनके स्वास्थ्य और समय की बचत होगी, कि ये समय ड्रोन का है इससे किसानों से लेकर युवाओं को रोजगार मिलेगा।
