मंगलौर
अल्पसंख्यक को मजबूत करने और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से अवगत कराने के लिए मंगलौर पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व अल्पसख्यक मोर्चा प्रभारी मुकेश कोहली ने भाजपा वरिष्ट नेता जमीर हसन अंसारी के निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की ।खासकर अल्पसंख्यक को भाजपा की विचारधाराओं से अवगत कराने और मुस्लिम समाज के लोगो को एकजुट कर भाजपा को और मजबूत किए जाने पर जोर दिया गया। बैठक में पहुंचे प्रदेश प्रभारी ने बताया कि भाजपा सरकार मुस्लिम समाज को आगे बढ़ाने के लिए सैकडो योजना चला रही है मुस्लिम समाज के लोगो को बेहतर शिक्षा के साथ साथ कई योजनाएं भी संचालित है कांग्रेस पार्टी केवल भाजपा के खिलाफ षडयंत्र रच कर मुस्लिम समाज को बाटने का काम कर रही है जबकि मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ काम कर रही है। धामी सरकार निरंतर विकास की और बढ़ रही है और आगामी लोकसभा चुनावो में एकबार फिर देश में भाजपा की ही सरकार बनेगी।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पहुंचे मंगलोर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
