• Sun. Mar 29th, 2026

डेढ़ किलो अफीम के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

ByAkeel Ahmad

Nov 30, 2022

रुद्रपुर, ऊधमसिंह नगर

पुलभट्टा पुलिस व एएनटीएफ रुद्रपुर की टीम ने चेकिंग के दौरान 2 महिलाओं को डेढ़ किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाएं रोडवेज की बस में बरेली की ओर से आ रही थीं। पुलिस की चेकिंग देखकर वह बस से उतर गईं। पुलिस को शक हुआ तो उनकी तलाशी ली गई। पुलिस की तलाशी में दोनों महिलाओं के पास से अलग-अलग डेढ़ किलो अफीम व मेकअप का सामान बरामद हुआ। एक महिला का नाम आरती मिस्त्री पत्नी नरेश मिस्त्री है जो लातेहार, झारखंड की निवासी है जबकि दूसरी महिला आरती रविदास पत्नी रमेश रविदास निवासी गया बिहार की रहने वाली है । पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह दोनों सगी बहने हैं और लालकुआं में गोला नदी से रेता बजरी उठान का काम करने आईं थीं। इस दौरान उनकी मुलाकात ट्रांजिट कैंप के रहने वाले डॉ प्रताप यादव से हो गई। प्रताप यादव इस समय जेल में है। उन्होंने बताया कि वह यह अफीम गिद्धौर चातरा झारखंड से दिनेश यादव से डेढ़ लाख रुपए प्रति किलो के हिसाब से लेकर डॉक्टर प्रताप यादव के बेटे अंकित यादव को रोडवेज बस से देने आ रही थीं। पुलिस के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अफीम की कीमत 1500000 रुपए आंकी गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published.