• Sun. May 31st, 2026

प्रतिबंधित दवाइयों सहित पुलिस ने एक को दबोचा

ByAkeel Ahmad

Nov 30, 2022

मंगलौर

मंगलौर पुलिस नशे के विरुद्ध कार्यवाही करने में जुटी हुई है। जो लोग नशे का काला कारोबार करते हैं उनके विरूद्ध पुलिस ने कमर कस ली है। मंगलौर पुलिस ने एक व्यक्ति को प्रतिबंधित दवाइयों सहित पकड़ा है। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम मंगलोर पुलिस के द्वारा चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाओं सहित जावेद निवासी मोहल्ला बन्दरटोल को पकड़ा गया। जिसके विरुद्ध थाना मंगलोर पर एंडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज कठैत,कांस्टेबल मनोज मिनान शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.