• Sun. Mar 29th, 2026

बेटी का दहेज़ समेट आशिक के साथ फरार हुई मां, 10 दिन बाद बेटी की आनी थी बारात,

ByAkeel Ahmad

Dec 4, 2022

*बेटी का दहेज़ समेट मां आशिक के साथ फरार*
रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना ने मां बेटी के रिश्तों को कलंकित कर दिया है। बेटी की डोली उठने से ठीक 10 दिन पहले बेटी के दहेज के लिए आए गहनों को समेट कर अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। पीड़ित परिजन पुलिस कोतवाली पहुंच कर इंसाफ की गुहार लगा रहे है। मामला मंगलौर क्षेत्र के एक गांव का है पति की एक वर्ष पूर्व मृत्यु होने के बाद महिला एक युवक के साथ इश्क लगा बैठी। घर में जवान बेटी की शादी की तैयारिया शुरू होने लगी। शादी का वक्त नजदीक आया तो घर के लोगो ने बेटी की शादी के लिए दहेज़ इक्ट्ठा करना शुरू कर दिया और बेटी के लिए कुछ जेवर भी मंगवा लिये। लेकिन बेटी की डोली उठने से पहले ही मां ने बेटी के दहेज के लिए आए ज़ेवर लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। प्रेमी के संग फरार जीने की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया शादी के जश्न में डूबे परिजनों के मुंह पर कालिख पोत कर महिला अपने प्रेमी के साथ गायब हो गई। 10 दिन बाद घर में सगी बेटी की शादी थी। पीड़ित परिजनों ने मंगलौर कोतवाली पहुंच कर फरार महिला व आरोपी युवक को तलाश करने की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.