• Sun. Mar 29th, 2026

मेडिकल की आड़ में नशे का काला कारोबार करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा

ByAkeel Ahmad

Dec 5, 2022

कलियर

“ड्रग फ्री देवभूमि मिशन 2025” अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नशे का कारोबार करने वालो के विरुद्ध थाना कलियर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में चैकिंग अभियान के दौरान ग्राम मेहवड़कला से संजय चौधरी पुत्र ओमप्रकाश निवासी गणेशपुर रुड़की कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार उम्र 42 वर्ष जो मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार कर रहा था को 1- 25 इंजेक्शन Buprenorphine injection IP Leegesic 2ml
2- 25 शीशी Pheniramine maleate injection I.P Avil
3- 28 टैबलेट Alprazolam IP 05 mg के साथ गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध थाना पिरान कलियर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस टीम में उ0नि0 अश्वनी बलूनी,का0 अलियास अली
,का0 राहुल नेगी शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published.