• Fri. Mar 27th, 2026

यातायात के नियमों का पालन न करने वाले वाहनों का किया चालान

ByAkeel Ahmad

Dec 5, 2022

 

पिरान कलियर,,,,
हरिद्वार में यातायात नियमों का पालन कराने हेतु  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार महोदय द्वारा जनपद में नाबालिगों द्वारा चलाए जा रहे वाहनों,गलत नंबर प्लेट,मॉडिफाइड साइलेंसरों,बहुत तेज पटाखे की आवाज करने वाले वाहनो, बिना कागज़ के चलने वाले ,प्रेशर हॉर्न आदि वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने के लिए कलियर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर यातायात के नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई के चलते आज कई चालान भी किए गए जिसमें नाबालिक एक्ट हेतु लगभग 7 चालान किए गए जिसमें कई गाड़ी सीज की गई। पिरान कलियर थाना अध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि यह अभियान कई दिनों तक लगातार जारी रहेगा। यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.