मंगलौर
मंगलौर क्षेत्र में बिजली की समस्या का जल्दी ही समाधान होने जा रहा है। मंगलौर में 131 करोड़ की लागत से 220 केवी का सब स्टेशन स्थापित होगा। जिससे मंगलौर क्षेत्र की बिजली की समस्या समाप्त हो जाएगी और क्षेत्र के लोगों को बिजली की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। 8 दिसंबर को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलौर के लिए 131 करोड़ की लागत से 220 केवी का सब स्टेशन का शिलान्यास किया। मंगलोर विधायक सरवत करीम अंसारी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रंग लाया है अब मंगलौर क्षेत्र में बिजली की समस्या से लोगों को छुटकारा मिलेगा और आगे भी मंगलौर क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास जारी रहेगा। पूर्व विधायक पर तंज कसते हुए सरवत करीम अंसारी ने कहा कि पूर्व विधायक के समय में भी भाजपा की सरकार थी और अब भी भाजपा की सरकार है और वह विपक्ष में है लेकिन उनके प्रयास से मंगलौर को यह सौगात मिली है। और आगे भी मंगलौर की तरक्की के लिए विकास के कार्य करते रहेंगे
