मंगलौर
मंगलौर कोतवाली का चार्ज संभालते ही नवयुक्त कोतवाल मनोज मेनवाल ने अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। फरार चल रहे इनामी गैंगस्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपराधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलौर पुलिस के द्वारा पूर्व से ही अपराधो में संलिप्त रहने वाले मोहतसीम पुत्र मकबूल उर्फ़ बुल्ला निवासी ग्राम टांडा भनहेडा कोतवाली मंगलोर के विरुद्ध थाना मंगलोर में गैंगस्टर एक्ट पंजीकृत है। अभियुक्त मोहतसीम के मकान व संभावित स्थानों पर बार-बार दबिश देने पर भी अभियुक्त मोहतसीम न मिलने एवं लगातार फरार चल रहे उक्त अभियुक्त पर ₹ 10,000 का इनाम घोषित किया गया था। मंगलौर पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही थी । पुलिस ने आरोपी को पकड़कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।पुलिस टीम में व0उप0नि0 दीपकुमार
,कॉन्स्टेबल अरविंद,कॉन्स्टेबल चा0 दीपक नेगी शामिल रहे
