रुड़की
उत्तराखंड गौवंश संरक्षण स्क्वायड गढ़वाल की टीम ने छापा मारकर 60 किलो संरक्षित मास के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है । मुखबिर की सूचना पर ग्राम बंदरजुड़ में परवेज पुत्र मोहम्मद सत्तार व मुस्तकीम पुत्र रफीक निवासी गण ग्राम बंदरजुड़ थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से लगभग 60 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस, उपकरण दो लोहे की छुरिया, एक कुल्हाड़ी, एक लकड़ी का गुटका व एक भूरे रंग की चादर बरामद हुई है। उक्त दोनों अभियुक्त गण के विरुद्ध थाना बुग्गावाला पर धारा 3/5/11 उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया है। उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वायड गढ़वाल परिक्षेत्र जनपद हरिद्वार के द्वारा माह जनवरी 2022 से अब तक गोकशी, गौहत्या, गौतस्करी एवं अवैध पशु कटान के विरुद्ध विभिन्न थानों में कुल- 194 अभियुक्तगण के विरुद्ध कुल- 59 अभियोग पंजीकृत कराए गए हैं। जिनमें – 88 पशुओं को गोकशी से बचाकर गौशालाओं में दाखिल कराया गया है। ज्ञात हो कि गोवंश टीम द्वारा गोकशी, गौहत्या, गोतस्करी की रोकथाम हेतु लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा जनपद के विभिन्न थानों में पंजीकृत एक से अधिक अभियोगों में सम्मिलित व क्रियाशील गौ हत्यारों एवं गौ तस्करों के विरुद्ध जनपद हरिद्वार के विभिन्न थानों के द्वारा अभी तक कुल – 78 गोकशी, गौहत्यारों व गोतास्करो के विरुद्ध गुंडा अधिनियम एवं गैंगस्टर एक्ट के तहत निरोधात्मक कार्यवाही की जा चुकी है, कार्यवाही लगातार जारी है। टीम में उ0नि0 आशीष कुमार, उ0नि0 शरद सिंह, का0 प्रवीण कुमार, का0 प्रवीण खत्री,का0 प्रवीण सैनी, का0 राजेन्द्र,
म0का0 वर्षा शामिल रहे
