मंगलौर
सहकारी गन्ना विकास समिति मंगलौर में किसान गोष्टी का आयोजन किया गया। जिसमे किसानों को फसलों की बुवाई के बारे में जागरूक किया गया। खेती में उपयोग होने वाले खाद उर्वको से होने वाले नुकसान के बारे में भी अवगत कराया गया। किसानों को खेतो की मिट्टी के जांच कराए जाने व खेतों में सिंचाई में जैविक खाद का प्रयोग किए जाने पर जोर दिया गया जिससे खेतो में उगने वाले फसलों में कोई दिक्कत न हो। रबी फसल की संगोष्ठी में पहुंचे गन्ना समिति के चेयरमैन प्रतिनिधि सुशील राठी ने बताया की इस संगोष्ठी के माध्यम से किसानों को खेती करने में आने वाली समस्याओं का समाधान करने के लिए कृषि परामर्श केंद्र से आने वाले एक्सपर्ट किसानों को जानकारी देते है जिससे किसानों को खेती करने में कोई परेशानी न हो। खासकर गन्ने की नई किस्मों के बारे में जानकारी किसानों को दी गई। कृषि परामर्श केंद्र से आए गजेंद्र सिंह ने बताया की किसान फसलों बोने के समय अपने खेतो में कई रसायनिक खाद का प्रयोग अधिक मात्रा में करता है जिससे फसल में आने वाली लागत बढ़ जाती है पर खेती में भी फसलों का भारी नुकसान होता है इसलिए किसानों को फसलों में खाद उवर्को का प्रयोग कितनी मात्रा में करना है जिससे कम लागत में फसल भी अच्छी हो और खेतो को भी कोई नुकसान न हो इस बारे में किसानों को जागरूक
किया जाता है।
किसानों को फसलों के बारे में किया गया जागरूक
