• Sun. May 31st, 2026

बिछड़े मासूम के लिए फरिश्ता बनी मंगलौर पुलिस

ByAkeel Ahmad

Dec 26, 2022

मंगलौर

मंगलौर रोड़वेज बस स्टेंड पर लावारिस घूम रहे 2 वर्षीय बच्चे को पुलिस ने परिजनों तक पहुंचाया। गुम हुए बच्चे को वापस पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और मंगलौर पुलिस का धन्यवाद किया। दरअसल मंगलौर रोडवेज बस स्टैंड पर 2 वर्षीय मासूम लावारिस हालत में घूम रहा था राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मंगलौर कस्बा चौकी से चीता पुलिस के जवान रविंद्र राणा और मनोज मिनान मौके पर पहुंचे और बच्चे के परिजनों को ढूढने में लग गए। घंटो मशक्कत के बाद आखिरकार बच्चे के परिजनों को ढूंढ ही लिया। बच्चे के परिजन मंगलौर कस्बे के रहने वाले थे और बच्चे की तलाश में भटक रहे थे। गुम हुए बच्चे की जानकारी मिलते ही परिजन कस्बा चौकी पहुंचे। पुलिस ने बच्चो को उनके माता पिता को सौप दिया। बिछड़े बच्चे को पाकर माता पिता के आंखो में आंसू आ गये और मंगलौर पुलिस का शुक्रिया अदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.