झबरेड़ा
पुलिस ने एसएसपी हरिद्वार के निर्देशानुसार इनामी बदमाशों की धरपकड़ के खिलाफ अभियान चलाया हुआ हैं। वही अभियान के दौरान झबरेड़ा थाना पुलिस ने काफी लंबे समय से फरार चल रहे दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिनमें एक बदमाश पर 15 हज़ार और दूसरे पर 5 हज़ार का इनाम घोषित था जो पोक्सो सहित नकबजनी के आपराधिक मुकदमें मामले में फरार चल रहे थे। वही एसपी देहात कार्यालय पर खुलासा करते हुए एसपी देहात स्वप्नकिशोर सिंह ने बताया कि इनमें से एक इनामी बदमाश अपना नाम बदलकर सिडकुल में रह रहा था। पकड़े गए इनामी बदमाश हरिद्वार और सहारनपुर जिले के रहने वाले हैं। एसपी देहात ने कहा कि जिले में एसएसपी के निर्देश पर इनामी बदमाशों के खिलाफ अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। पुलिस टीम में झबरेड़ा थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल, उप निरीक्षक हाकम सिंह, उप निरीक्षक मनोज रावत, उपनिदेशक भावना पवार, हेड कांस्टेबल नूर अली, कांस्टेबल रणवीर सिंह शामिल रहे
