• Sun. May 31st, 2026

मंगलौर पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को दबोचा

ByAkeel Ahmad

Jan 1, 2023

मंगलौर

उत्तराखंड को वर्ष 2025 तक नशा मुक्त देवभूमि बनाए जाने को लेकर पुलिस ने अभियान छेड़ रखा है। हरिद्वार जनपद में भी पुलिस लगातार नशे के कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। मंगलौर पुलिस द्वारा भी नशे के कारोबार करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है इसी कड़ी में ।मंगलौर पुलिस ने एक आरोपी को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा ईट भट्टा लंढौरा पर छापेमारी करके अवैध 20 लीटर कच्ची शराब के साथ प्रशांत पुत्र सुशील निवासी भगवानपुर चंदनपुर को गिरफ्तार किया गया।जिसके विरुद्ध कोतवाली मंगलौर पर मुकदमा पंजीकृत कर अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज मेनवाल,उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल प्रदीप, कॉन्स्टेबल तेजेंद्र शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published.