• Sun. May 31st, 2026

चेकिंग के दौरान अवैध तमंचो कारतूस के साथ तीन युवकों को पुलिस ने दबोचा

ByAkeel Ahmad

Jan 3, 2023

मंगलौर

चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ा है। तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध तमंचे व कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने तीनों युवकों खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश पर लिंक मार्गो पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग अभियान पुलिस ने चलाया हुआ है । मंगलौर क्षेत्र में लिंक मार्ग पर उपनिरीक्षक अकरम अहमद के नेतृत्व में एक विशेष टीम निकाली गई। टीम द्वारा देवबंद रोड पर चेकिंग के दौरान तीन व्यक्तियों द्वारा चेकिंग को देखकर भागने लगे। पुलिस द्वारा पीछा करने पर 3 व्यक्तियों को पकड़ा गया। जिनके कब्जे से अवैध तीन तमंचे मय कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। जिनके विरुद्ध कोतवाली मंगलौर पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्तो का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है ।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज मेनवाल,उप निरीक्षक अकरम अहमद,हेड कांस्टेबल विकास,कॉन्स्टेबल सुशील, होमगार्ड राजवीर शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published.