मंगलौर
मंगलौर पुलिस के हाथ अहम कामयाबी लगी है। फरार चल रहे 5000 के ईनामी गैंगस्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । क्षेत्र में नशे के कारोबार करने वाले अभियुक्त तनवीर निवासी टांडा भनेड़ा जो कि एनडीपीएस तथा गैंगस्टर में काफी समय से फरार चल रहा था । तनवीर के विरुद्ध पूर्व में गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। कार्रवाई करने के पश्चात अभियुक्त तनवीर को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी गई परंतु अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी होने के कारण लगातार अपने ठिकाने बदलकर फरार चल रहा था । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा इरफान के विरुद्ध ₹5000 की इनाम की राशि घोषित की गई थी
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा इनाम घोषित बदमाश की गिरफ्तारी हेतु रात दिन कार्य करते हुए एक विशेष टीम को नियुक्त किया गया। टीम द्वारा गैंगस्टर को गिरफ्तार किया गया गैंगस्टर अभियुक्त पूर्व में अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार हो चुका है जो कि वर्तमान समय में जमानत पर चल रहा है।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज मेनवाल, व0उ0नि0 दीप कुमार,उप निरीक्षक अकरम अहमद,उप निरीक्षक मनोज कुमार,उप निरीक्षक के.के रतूड़ी,
कॉन्स्टेबल यूनुस बैग,कॉन्स्टेबल उत्तम, कांस्टेबल सुशील शामिल रहे
फरार चल रहे इनामी गैंगस्टर को मंगलौर पुलिस ने किया गिरफ्तार
