
मंगलौर पुलिस की सतर्कता से कस्बे में बड़ा संघर्ष होते होते बच गया। पुलिस ने विवादित भूमि पर कब्जा लेने पहुंचे एक पक्ष की सभी योजनाओं पर पानी फेर दिया। दरअसल मंगलौर कस्बे में पानी की टंकी के पास खाली पड़ी भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। रविवार की सुबह उक्त भूमि पर कब्जा करने के लिए जेसीबी लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। और दोनो पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी, विवाद होने की सूचना मिलते ही मंगलौर कस्बा चौकी इंचार्ज अकरम अहमद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगो की जमा भीड़ को वहा से लाठी फटकार मौके से खदेड़ा, पुलिस ने मामला शांत कर मौके से दो लोगो को हिरासत में लेकर चौकी ले आए। पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी हुई है। मंगलौर पुलिस की सतर्कता ने कस्बे में बड़ा बवाल होने से बचा लिया।
