• Sun. Mar 29th, 2026

मंगलौर में स्कूल कॉलेज के बाहर बाइक पर आवारा घूम रहे मनचलों पर पुलिस की कार्यवाही, 6 बाइक सीज

ByAkeel Ahmad

Feb 7, 2023

मंगलौर। स्कूल कॉलेज के बाहर मोटर साईकिल से हुडदंग मचाने वाले शरारती मनचलों पर कस्बा मंगलौर पुलिस ने नकेल कसनी शुरू करदी है। केवला कन्या पाठशाला के बाहर बेवजह बाइक लेकर खड़े मनचलों के खिलाफ मंगलौर कस्बा चौकी इंचार्ज अकरम अहमद ने कार्रवाई करते हुए छ: बाइक को सीज कर दिया है। दरअसल कस्बे में इस्थित केवल कन्या पाठशाला के बाहर आए दिनों बाइक पर सवार कुछ शरारती मनचलों द्वारा छात्राओ को परेशान किए जाने की सूचना मिल रही थी। सूचना के बाद कस्बा चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ स्कूल कॉलेज के बाहर बाइक पर आवारा घूम रहे मनचलों को चेतावनी दी। और बाइको पर बेवजह आवारा घूम रहे मनचलों की बाइक को सीज कर दी है। कस्बा चौकी प्रभारी अकरम अहमद ने बताया स्कूल और कॉलेज के बाहर खड़े आवारा मनचलों द्वारा पढ़ने वाली छात्राओ को परेशान करते है। ऐसे मनचलों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही को जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.