अवैध खनन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है पुलिस ने अवैध खनन कर रहे दो ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर दिया। मंगलौर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कुछ ईट भट्टा की आड़ में अवैध मिट्टी खुदाई कर भराव का कार्य कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल उ0नि0 पुष्पेंद्र सिंह चौकी प्रभारी लंढौरा मौके पर पहुचे। उ0नि0 पुष्पेंद्र सिंह द्वारा जोरासी रोड पर पहुंचकर चेकिंग की गई। दो ट्रैक्टर ट्राली अवैध खनन कर भराव का कार्य करने हेतु ले जाया जा रहा था जो खनन सामग्री मिट्टी से भरा हुआ है।ट्रेक्टर ट्रॉली को कब्जे लेकर एमवी एक्ट सीज कर दिया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल मनीष
, कॉन्स्टेबल अरुण चमोली शामिल रहे